कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह का कार्डिक एरेस्ट के चलते निधन
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह 56 वर्ष की उम्र में सोमवार को कार्डिक एरेस्ट के चलते निधन हो गया। वो पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के पुत्र थे। अरविंदर सिंह 2008 में कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली के देवली विधानसभा से विधायक चुने गए थे। लोधी रोड श्मशान घाट में आज उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया।