कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली को भी हुआ कोरोना संक्रमण
Image Credit: ANI
कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने ट्वीट के जरिए खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, 'मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। मुझे लक्षण (खांसी और बुखार) हैं, मैं दोनों टीके लगवा चुका हूं, जो मुझे और अधिक गंभीर बीमार होने से बचा रहे हैं। मैं घर में ही क्वारंटीन हूं और मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने का आग्रह करता हूं।'