दिल्ली में कल से कांग्रेस की भारत बचाओ रैली, सरकार को घेरने की तैयारी
Image Credit: Shortpedia
देश में गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर कल दिल्ली में कोंग्रेस मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। बता दें कि 14 दिसम्बर को कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली करने वाली हैं। इसमें देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नारा होगा 'मोदी है तो मंदी है', राहुल गांधी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग भी उठ सकती है।