कांग्रेस की गाय बचाओ यात्रा के दौरान ललितपुर में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार
Image Credit: Shortpedia
'गाय बचाओ किसान बचाओ' पदयात्रा निकालने पर अड़े यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को आज दोपहर ललितपुर की पुलिस ने दैलवारा कस्बे से करीब 150 कार्यकर्ताओं संग गिरफ्तार किया। कांग्रेसियों ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाकर कहा, 'जिलाध्यक्ष सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हुए। गाय के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को न गाय की फ़िक्र है और न ही किसानों पर रहम है।'