'कांग्रेस ने दिखाया असली रंग': इंडिया गेट पर ट्रैक्टर में लगी आग पर बोले धर्मेंद्र प्रधान
Image Credit: Twitter@ANI
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'आज कांग्रेस ने दिल्ली में अपना असली रंग दिखाया। किसानों के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। वे किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना की निंदा करने के लिए शब्द कम पड़ गए हैं।' दूसरी तरफ कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर कार्यकर्ताओं ने शिवमोगा में एक बाइक रैली निकाली।