चुनावों में करारी हार पर मंथन करेगी कांग्रेस, कल शीर्ष समिति की बैठक बुलाई
Image Credit: Newsbyte
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने कल अपनी शीर्ष समिति की बैठक बुलाई है। ये बैठक शाम 4 बजे होगी। इस बैठक में कांग्रेस के तमाम शीर्ष नेता शामिल होंगे और चुनावों में पार्टी की हार के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा। पार्टी में सुधार की कई वरिष्ठ नेताओं की पुरानी मांग पर ध्यान न दिए जाने के कारण इस बैठक में गरमागरमी होने की संभावना जताई जा रही है।