पंजाब में मुख्यमंत्री नहीं बदलेगी कांग्रेस, दोनों खेमों को साथ मिलकर काम करने को कहा
Image Credit: Newsbyte
नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह में जारी टकराव के बीच पार्टी हाईकमान ने साफ कर दिया है कि वो मुख्यमंत्री नहीं बदलेगी। कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के नाराज नेताओं से मुलाकात कर उन्हें बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाएगी। पंजाब के प्रभारी रावत ने दोनों खेमों से साथ मिलकर काम करने और संगठन को मजबूती देने को कहा है।