कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेसियों ने किया रातभर विरोध-प्रदर्शन, मंत्री केएस ईश्वरप्पा के इस्तीफ की मांग की
Image Credit: New Indian Express
कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा के इस्तीफ की मांग तेज हुई। कांग्रेस विधायकों ने तो विधानसभा में ही डेरा जमा लिया। रात में तकिये और बिस्तर के साथ पहुंचे विधायकों ने विरोध-प्रदर्शन किया और ईश्वरप्पा को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा की लाल किले पर भगवा झंडा फहराने वाली टिप्पणी को लेकर ये विवाद हुआ और उनकी टिप्पणी को देश विरोधी करार दिया गया।