कांग्रेस का आरोप- पार्टी के 5 नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस ने दावा किया है कि बुधवार देर रात रणदीप सुरजेवाला समेत पांच बड़े कांग्रेस नेताओं के हैंडल ट्विटर द्वारा लॉक कर दिए गए हैं। कांग्रेस ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिए गए हैं।