सूर्य नमस्कार कार्यक्रम पर विवाद: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिम छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम से दूर रहने को कहा
Image Credit: Republic World
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर स्कूलों में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने विरोध किया। बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा- 'भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। यहां पर बहुसंख्यक समुदाय के रीति-रिवाज और पूजा पद्धति को सभी धर्मों के ऊपर थोपा नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यक्रम से मुस्लिम छात्र-छात्राओं को दूर रहने की हिदायत दी।'