गोवा में अब नहीं होगा धर्मांतरण बर्दाश्त, होगा मंदिरों का जीर्णोद्धार- प्रमोद सावंत
Image Credit: NDTV
हालिया एक इंटरव्यू में संस्कृति को बचाने से लेकर पर्यटन इंडस्ट्री को बढ़ाने समेत कई योजनाओं को लेकर गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, 'अब किसी भी कीमत पर गोवा में धर्मांतरण नहीं होगा। पुर्तगालियों द्वारा तोड़े गए मंदिरों का जीर्णोद्धार होगा।' बकौल सावंत, 'हमारा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट पर है। महिलाओं से लेकर युवाओं और रोजगार से लेकर पर्यटन तक को बढ़ाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार कार्यरत है।'