कोरोना: करीब 100 देशों को वैक्सीन की 50 करोड़ खुराकें वितरित करेगा अमेरिका
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका महामारी से जूझ रहे देशों को अगले साल तक कोरोना वायरस वैक्सीन की 50 करोड़ खुराकें भेजेगा। इसके लिए बाइडन प्रशासन ने फार्मा कंपनी फाइजर से समझौता किया है। इस साल लगभग 20 करोड़ और अगले साल के मध्य तक 30 करोड़ खुराकें करीब 100 देशों को भेजी जाएंगी। अमेरिका केवल इन खुराकों की लागत का भुगतान फाइजर को करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर लंबे समय से गरीब देशों की मदद करने का दबाव बढ़ रहा था।