केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी और परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी और परिवार के छह सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी गंगवार ने खुद दी। वहीं उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जानकारी के मुताबिक उनके परिवार वाले हाल में ही दिल्ली गए थे, जहां वे संक्रमित हो गए। सभी को फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय के कुछ अन्य अधिकारी भी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।