उत्तराखंड में कोरोना पाबंदी बढ़ी, 12वीं तक के स्कूल बंद, राजनीतिक रैलियों पर 16 तक रोक
Image Credit: ANI
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं। शुक्रवार शाम उत्तराखंड शासन की ओर से इस सिलसिले में जारी गाइडलाइन के अनुसार, राज्य में आंगनबाड़ी से 12वीं तक सभी शैक्षणिक संस्थान 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान आनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों, धरना-प्रदर्शन, सभी प्रकार के सार्वजनिक समारोह पर रोक रहेगी।