कोरोना वायरस: दिल्ली में पहले जितनी गंभीर नहीं है स्थिति, नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन- अरविंद केजरीवाल
Image Credit: shortpedia
देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां प्रतिदिन 2,000 से 3,000 तक नए मामले सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार दोपहर अपने आवास पर आपात बैठक बुलाकर बढ़ते मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में हालात पहले जितने गंभीर नहीं है। ऐसे में यहां लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है।