उद्घाटन के दिन रोड पर मिली दरारें, गड्ढे के पानी में तैर रही थीं मछलियां
Image Credit: Newsbyte
नीतीश कुमार ने बुधवार को 220 करोड़ रुपये की लागत से बने एक स्टेट हाइवे का उद्घाटन किया था। बुधवार को ही जांच के दौरान विधानसभा की एक समिति ने जांच के दौरान हाइवे की पांच किलोमीटर सड़क पर दरारें और गड्ढे पाए। इनमें से एक गड्ढा इतना बड़ा है कि उसमें रुके पानी में मछलियां तैर रही थीं। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग ने कहा है कि अब सड़क की मरम्मत की जा रही है।