कोरोना दवाओं के अवैध वितरण को लेकर क्राइम ब्रांच ने की बीवी श्रीनिवास से पूछताछ
Image Credit: shortpedia
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोरोना महामारी के दौर में कोरोना दवाओं के अवैध वितरण को लेकर शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास से पूछताछ की। पुलिस ने उनसे पूछा की महामारी के दौर में वितरण के लिए वह राहत सामग्री कहां से ला रहे हैं। बता दें कि श्रीनिवास महामारी के दौर में लोगों की मदद करने में सबसे आगे रहे हैं और उन्हें ऑक्सीजन सहित अन्य राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाते देखा गया है।