आज सोनिया गांधी के कार्यकाल को सालभर पूरा, जल्द होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक
Image Credit: Shortpedia
आज सोनिया गांधी का बतौर कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष एक साल पूरा हुआ। इस बीच पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग उठी। कांग्रेस का एक धड़ा राहुल गांधी को ही अध्यक्ष बनते देखना चाहता है। जबकि दबे स्वरों में कई कांग्रेसी नई चेहरे को अध्यक्ष पद पर देखना चाहते हैं। हालांकि जब तक इस पद पर स्थिति साफ नहीं होती तब तक सोनिया बतौर कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पार्टी को संभालती रहेंगी।