विदेश जाने वालों के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पर दर्ज होगी जन्मतिथि, सरकार ने शुरू की सुविधा
Image Credit: Newsbyte
भारतीयों के वैक्सीनेशन को लेकर भारत और यूनाइटेड किंगडम में चल रही खींचतान के बीच सरकार ने बड़ा निर्णय किया है। सरकार की ओर से अब वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने और विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पर जन्मतिथि अंकित करने का निर्णय किया है। इसके लिए सरकार ने कोविन पर इसकी सुविधा भी शुरू कर दी है। सरकार का यह निर्णय विश्व स्वास्थ्य संगठन के नियमों का पालन है।