पिता वाईएसआर की 72 वीं जयंती पर बेटी वाईएस शर्मिला ने शुरू की नई पार्टी
Image Credit: Twitter@ANI
पूर्व सीएम वाईएस राजशेखर रेड्डी की 72 वीं जयंती के अवसर पर उनकी बेटी वाईएस शर्मिला ने वाईएसआर तेलंगाना पार्टी शुरू की। गौरतलब है कि उनके भाई जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के सीएम हैं। जिनकी खुद की एक पार्टी है- वाईएसआर कांग्रेस पार्टी। शर्मिला बोलीं, 'आज वाईएसआर की जयंती है। हम आज वाईएसआर तेलंगाना पार्टी शुरू कर रहे हैं।' उन्होंने 100 दिनों में तेलंगाना में पदयात्रा शुरू करने को कहा।