तंजानियाई उच्चायोग के रक्षा सलाहकार का कोरोना से निधन, किसी विदेशी मिशन के कर्मचारी की पहली मौत
Image Credit: Social Media
दिल्ली स्थित तंजानियाई उच्चायोग के रक्षा सलाहकार का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हुआ। माना जा रहा है कि ये किसी विदेशी मिशन के कर्मचारी की संक्रमण से मौत का पहला मामला है। कर्नल मोसेस बीटस मलूला की 28 अप्रैल को दिल्ली छावनी स्थित बेस अस्पताल में मौत हुई। उन्हें 27 अप्रैल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन बिस्तर उपलब्ध नहीं होने पर वहां उन्हें दाखिला नहीं मिला।