रक्षा मंत्री राजनाथ ने लालजी टंडन की प्रतिमा का किया लोकार्पण
Image Credit: Amar Ujala
हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग के बाहर लगाई गई प्रदेश के पूर्व मंत्री व बिहार और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा का लोकार्पण आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया सहित कई लोग मौजूद थे। कांस्य की यह प्रतिमा साढ़े बारह फीट ऊंची है। इस कार्यक्रम में सिर्फ 200 लोगों को आमंत्रित किया था।