लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़े जाने से भड़के भाजपाईयों का दिल्ली में प्रदर्शन
Image Credit: Shortpedia
लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़े जाने से भड़के भाजपाईयों ने दिल्ली में प्रदर्शन करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों की तुरंत गिरफ्तारी हो। लाहौर किले के बाहर बनी प्रतिमा का अनावरण जून 2019 में हुआ। तब से अब तक ये तीसरी घटना है जब प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है।