दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव को जारी किया समन, भड़काऊ बयान पर भी दी नसीहत
Image Credit: shortpedia
एलोपैथी को 'बकवास विज्ञान' बताने को लेकर विवादों में फंसे योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कोरोना के इलाज में 'कोरोनिल' के कारगर होने के दावे और एलोपैथी के खिलाफ बयान को लेकर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (DMA) की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था। इस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने गुरुवार को बाबा रामदेव को समन जारी किया है तथा भड़काऊ बयानों से बचने की नसीहत भी दी है।