दिल्ली मेट्रो से था वाजपेयी को खासा लगाव, ये किस्सा है इस बात का गवाह
Image Credit: Newsx
अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली मेट्रो से भी खासा लगाव रहा। साल 2002 में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शाहदरा से तीस हजारी तक 8.5 किमी. लंबे ट्रेक पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाजपेयी ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो का पहला स्मार्ट कार्ड खुद के पैसे से खरीदा और फिर दिल्ली मेट्रो में सफर भी किया। दिल्ली मेट्रो के लिए वाजपेयी सरकार ने आर्थिक मदद भी की। साथ ही दिल्ली मेट्रो को NCR से जोड़ने का भी प्रस्ताव दिया।