दिल्ली: 18+ उम्र वालों के लिए खत्म हो रही वैक्सीन, केंद्र का देने से इनकार- सिसोदिया
Image Credit: shortpedia
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में राज्यों को वैक्सीनेशन अभियान में वैक्सीन की कमी से जूझना पड़ रहा है। कई राज्यों में 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन को रोक दिया गया है। इसी बीच दिल्ली में भी इस आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन अभियान रोकने खतरा बढ़ गया है। दरअसल, यहां इस आयु वर्ग के लिए तीन दिन की वैक्सीन बची है और केंद्र ने मई में और स्टॉक देने से इनकार कर दिया है।