दिल्ली: युवक ने जेल जाने के लिए दी प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार
Image Credit: youtube
आम जिंदगी में जेल जाने के नाम से लोगों के दिलों की धकड़क बढ़ जाती है और वह इससे बचने के लिए तमाम प्रयास करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 22 वर्षीय युवक ने जेल जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जान से मारने की धमकी दे दी। युवक की धमकी के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से गहत पूछताछ करने में जुटी है।