कोरोना संक्रमित पाए गए दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, खुद को आइसोलेट किया
Image Credit: shortpedia
राजधानी दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बैजल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनमें कोरोना वायरस महामारी के हल्के लक्षण हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली इन दिनों कोरोना संक्रमण की चौथी लहर का सामना कर रही है और तेजी से बढ़ते मामलों के चलते यहां हालात बेहद खराब हो चुके हैं।