कंप्यूटर बाबा के आश्रम पर चला बुलडोजर, दिग्विजय सिंह ने की निंदा
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रशासन नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा द्वारा किया गया अतिक्रमण हटा रहा है। इस दौरान प्रशासन के काम में बाधा उत्पन्न करने पर कंप्यूटर बाबा को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई की कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने निंदा की है। उन्होंने इसे बदले की भावना बताया है।