दिलीप घोष पर हमला, भाजपा ने लगाया टीएमसी समर्थकों पर आरोप
Image Credit: insight online news
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े। टीएमएसी कार्यकर्ताओं पर बीजेपी नेता दिलीप घोष के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप लगा है। इस दौरान दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मियों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बंदूक तान दी। हालांकि, दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को शांत कराया गया।