जम्मू में महबूबा मुफ्ती के खिलाफ डोगरा फ्रंट का प्रदर्शन
Image Credit: Amar Ujala
दिल्ली में आज सर्वदलीय बैठक होगी। लेकिन उससे पहले जम्मू में डोगरा फ्रंट महबूबा मुफ्ती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। उमर अब्दुल्ला और पाकिस्तान के खिलाफ भी नारेबाजी हो रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा- 'महबूबा मुफ्ती पाकिस्तान की भाषा बोलती हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।' वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती बुधवार को ही दिल्ली पहुंचीं।