डोमिनिका की कोर्ट ने मेहुल चोकसी को जमानत दी, इलाज के लिए एंटीगुआ जा सकेगा
Image Credit: Newsbyte
कैरिबियाई देश डोमिनिका की कोर्ट ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को जमानत देते हुए एंटीगुआ और बारबूडा जाने की इजाजत दे दी है। चोकसी को खराब स्वास्थ्य के आधार पर ये जमानत दी गई है और उसे इलाज के बाद डोमिनिका वापस लौटना होगा। कोर्ट का ये फैसला भारतीय अधिकारियों के लिए एक बड़ा झटका है जो उसे बैंक घोटाले में कार्रवाई के लिए भारत लाने के प्रयासों में लगे हुए हैं।