डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Image Credit: YouTube
जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि के मौके पर आज पीएम मोदी समेत कई मंत्रियों और बीजेपी के कई नेताओं ने उन्हें नमन किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनके महान आदर्श, समृद्ध विचार और लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता हमें प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रीय एकता के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।'