बजट भाषण के दौरान पाकिस्तानी संसद में गाली-गलौच, फेंके गए बजट दस्तावेज, महिला सांसद चोटिल
Image Credit: Amar Ujala
कल पाकिस्तानी संसद में सरकार और विपक्ष के सांसदों ने एक-दूसरे को गालियां दीं, आधिकारिक बजट के दस्तावेज एक-दूसरे पर फेंके। इस दौरान दस्तावेज आंख पर लगने से एक महिला सांसद मलिका बुखारी घायल हुईं। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई और उन्हें इलाज दिया गया। दूसरी तरफ विपक्ष पर चीखते पीटीआई नेता अली अवान का वीडियो वायरल हुआ। सूचना मंत्री फवाद चौधरी बोले- हंगामे के लिये पीएमएल-एन जिम्मेदार है।