अजित पवार के चचेरे भाई के घर ईडी की रेड
Image Credit: Amar Ujala
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के चचेरा भाई के घर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। ईडी द्वारा मुंबई और पुणे में महाराष्ट्र के मंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवास पर तलाशी की जा रही है। तलाशी महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक धोखाधड़ी के संबंध में की गई है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने पुणे में डिप्टी सीएम अजीत पवार के एक करीबी सहयोगी के घर पर छापेमारी की है।