UP में नई सरकार के गठन की कवायद हुई तेज, सीएम योगी दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश में मिली प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा में सरकार गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है.सरकार के स्वरूप और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा करने के लिए उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 13 मार्च को राजधानी दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली दौरे के दौरान रविवार को योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे.