चुनाव आयोग ने दिए बढ़त पर जश्न मनाने वालों पर FIR दर्ज करने के आदेश
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के लिए 62 दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद रविवार को मतगणना हो रही हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पार्टी की बढ़त पर कार्यकर्ता सड़कों पर आकर जश्न मनाने लगे हैं। इस पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए राज्यों के मुख्य सचिवों को तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।