7 सात चरणों में होंगे 5 राज्यों में चुनाव, यूपी में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान- चुनाव आयोग
Image Credit: ANI
गोवा, यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब चुनाव 7 सात चरणों में होंगे। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान; मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी। चुनाव पार्टियां डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार कर सकेंगी। चुनाव में धनबल का इस्तेमाल रुकेगा। गैरकानूनी पैसे-शराब पर कड़ी नजर रहेगी। सभी एजेंसियां अलर्ट रहेंगी। 900 ऑब्जर्वर चुनाव पर नजर रखेंगे। पैसे के दुरुपयोग पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।