थाईलैंड की राजशाही के खिलाफ तीन महीने से प्रदर्शन जारी, लगा आपातकाल
Image Credit: Shortpedia
थाईलैंड में प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले तीन महीने से प्रदर्शन जारी है। हजारों लोग राजा महा वजिरलांगकोर्न को चुनौती दे रहे हैं। लगातार विरोध के चलते अब संपूर्ण थाईलैंड में आपातकाल की घोषणा हुई। प्रदर्शनकारी नए संविधान और चुनाव की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने करीब 20 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए। 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक न्यूज पर रोक है।