चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को भी दी जा सकेगी 'प्रिकॉशन डोज'- केंद्र
Image Credit: Newsbyte
देश में 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने और हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स सहित 60 साल से अधिक उम्र के कॉ-मॉरबिडिटी वाले लोगों को 'प्रिकॉशन डोज' (ऐहतियाती खुराक) देने की तैयारियों के बीच सरकार ने मंगलवार को बड़ा निर्णय किया है। सरकार ने कहा है कि अगले साल विधानसभा चुनाव कराने वाले राज्यों में चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को भी महामारी से बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज दी जा सकेगी।