यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली का निधन, भारतीय विदेश मंत्री ने जताया दुख
Image Credit: Shortpedia
यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली की 11 जनवरी की सुबह करीब सवा एक बजे मौत हो गई। वह 65 साल के थे। सासोली बीते साल से ही काफी बीमार चल रहे थे। 2019 में अध्यक्ष चुने गए सासोली का ज्यादातर कार्यकाल कोरोना महामारी से प्रभावित रहा। करीब ढाई साल के इस कार्यकाल में उन्हें यूरोपीय संसद में रिमोट वोटिंग सिस्टम जैसे नए बदलाव लाने का श्रेय दिया जाता है।