यूरोपियन यूनियन का बड़ा एक्शन, व्लादिमीर पुतिन को दिया तगड़ा झटका
Image Credit: Shortpedia
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज चौथा दिन है. इस बीच ने यूरोपियन यूनियन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तगड़ा झटका दिया है. यूरोपियन यूनियन ने पुतिन की संपत्तियों को फ्रीज करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यूरोपियन यूनियन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्तियों को जब्त करने और अन्य प्रतिबंधों को लगाने पर सहमति जताई है. लातविया के विदेश मंत्री एड्गर्स रिनकेविक्स ने इसकी जानकारी दी.