अमेरिका में 19 अप्रैल से 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के हर वयस्क को मिलेगी वैक्सीन
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में 19 अप्रैल से, 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक वयस्क को टीकाकरण के योग्य माना जाएगा। इसके अलावा कोई और अधिक भ्रमित करने वाले नियम नहीं हैं। बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका में सभी लोगों के लिए टीकाकरण का लक्ष्य पहले 1 मई निर्धारित किया, जिसे घटाकर करीब दो सप्ताह पहले 19 अप्रैल से सभी वयस्कों को टीकाकरण के लिए पात्र बताया है।