टीएमसी नेता के घर मिली ईवीएम मशीन, चुनाव अधिकारी निलंबित
Image Credit: Shortpedia
हावड़ा के उलबेरिया में टीएमसी नेता के घर ईवीएम व वीवीपैट मिलने से हड़कंप मचा। चुनाव आयोग ने वहां के सेक्टर अधिकारी को सस्पेंड किया। चुनाव आयोग ने बताया कि अधिकारी तपन सरकार को निलंबित कर दिया गया है। यहां जो ईवीएम व वीवीपैट मिली थी, उसे चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया गया है। सभी के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उलबेरिया में बीजेपी कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं।