अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर, वैक्सीन आपूर्ति के लिए करेंगे बातचीत
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की भारी कमी के बीच सरकार विदेश मंत्री एस जयशंकर को अगले हफ्ते अमेरिका भेज रही है। जयशंकर अमेरिका में वहां के शीर्ष अधिकारियों और वैक्सीन निर्माता कंपनियों के साथ मुलाकात करेंगे ताकि भारत में वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर समझौता किया जा सके। बताया जा रहा है कि जयशंकर 24 मई को अमेरिका जाएंगे और 28 मई को उनकी वापसी होगी।