किसान आंदोलन: आज दो बजे फिर होगी एसकेएम की बैठक
Image Credit: Shortpedia
किसान आंदोलन खत्म होने का रास्ता खुलता जा रहा है। सरकार ने किसानों की लगभग सभी शर्तें मान ली। उसने संयुक्त किसान मोर्चा को पांच पॉइंटों के साथ एक चिट्टी भी लिखी है। इस तरह सरकार की तरफ से लिखित प्रस्ताव आ गया। इस प्रस्ताव पर सरकार से बातचीत के लिए नियुक्त 5 किसान नेताओं की आज बैठक होगी। इसी में आंदोलन को खत्म करने का फैसला हो सकता है।