आज शाम साढ़े पांच बजे यूपी गेट पर मनेगी लोहड़ी कृषि कानूनों की कॉपी जलाएंगे किसान
Image Credit: Shortpedia
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान आज यूपी गेट पर लोहड़ी मनाएंगे। शाम साढ़े पांच बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान देशभर में किसान कृषि कानूनों की कॉपी जलाएंगे। दूसरी तरफ 18 जनवरी को यूपी गेट पर किसान महिला किसान दिवस मनाएंगे। इस दिन मंच का संचालन महिला किसान करेंगी। किसान 26 जनवरी की परेड की भी तैयारी कर रहे हैं। कल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर चलाकर रिहर्सल हुआ।