आज वित्त मंत्री सीतारमण विनियोग विधेयक 2021 को लोकसभा में करेंगी पेश
Image Credit: shortpedia
शीतकालीन सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में आज महत्वपूर्ण विधेयक पेश होने हैं, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित की गयी। वहीं आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विनियोग विधेयक 2021 को लोकसभा में पेश करने, विचार करने और पारित करने के लिए पेश करेंगी। वहीं राज्यसभा में दिल्ली विशेष पुलिस अधिनियम में संशोधन के लिए विधेयक पर चर्चा होगी।