यूपी बजट 2020: योगी सरकार का चौथा बजट सुरेश खन्ना कर रहे पेश
Image Credit: Twitter@ANI
आज योगी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पहला व्यक्तिगत बजट और सरकार का चौथा बजट विधानसभा में पेश कर रहे हैं। बजट 5.12 लाख करोड़ का है। बजट में 10 हजार 967 करोड़ 87 लाख की योजनाएं शामिल हैं। ये यूपी के इतिहास का अबतक सबसे बड़ा बजट है। खन्ना बजट पढ़ते हुए बोले, 'गैर परों से उड़ सकते हैं, हद से हद की दीवारों तक, अंबर तक तो वहीं उडे़ंगे, जिनके अपने पर होंगे।