हुर्रियत नेता गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने पर FIR दर्ज
Image Credit: Social Media
अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी की बुधवार को हुई मौत के बाद उनके शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने शनिवार को बताया कि बडगाम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है, लेकिन अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.